सूर्यकुमार यादव ने 8 गेंदों पर 34 रन ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Updated: Thu, Oct 27 2022 19:21 IST
सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पचास में 8 गेंदों पर 34 रन ठोककर बनाया अनोखा रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले क् (Image Source: AFP)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार ने 204 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और एक छक्का जड़ा। यानी 34 रन उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ चौकों छक्कों से बनाए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

सूर्यकुमार यादव पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईय़र में पांच 50 प्लस स्कोर 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन, हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ नाबाद 68 रन, साउथ अफ्रीका के किलाफ 61 रन, वहीं नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 51 रन की पार खेली है। 

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वह इस साल आठ बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं। सूर्यकुमार ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2016 में इस फॉर्मेट में 7 पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

2022 में सबसे ज्यादा रन

Also Read: Today Live Match Scorecard

सूर्यकुमार साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार के 25 पारियों में 867 रन हो गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा है, जो 20 पारियों में 839 रन बनाए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें