टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। SKY और उनकी पत्नी देवीशा शेट्टी पहली बार माता-पिता बने हैं और अब उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। सूर्या और देवीशा ने अपनी बेटी का नाम “रिद्धिमा” रखा है। गुरुवार, 7 मई को बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया। उन्होंने एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पेश है हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद - रिद्धिमा।” रिद्धिमा नाम को खुशी, प्यार और पॉजिटिविटी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए सोशल मीडिया पर लोग इस नाम की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और कैमरामैन को मिठाई बांटते हुए नजर आ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ये खुशी की खबर ऐसे समय में आई है जब सूर्यकुमार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न में एक मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, जहां वो अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन खेले गए 10 मैचों में उन्होंने सिर्फ 195 रन बनाए हैं। उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 51 रनों की पारी खेली थी।

अब फैंस को उम्मीद होगी कि बेटी रिद्धिमा के आने के बाद SKY की किस्मत भी बदले और वो मैदान पर अपने पुराने विस्फोटक अंदाज में नजर आएं। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में खेला जाएगा, जहां सभी की निगाहें एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार