स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) फिट होकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के साथ जुड़ गए हैं और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ रविवार (7 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। 

Advertisement

पूरी तरह फिट ना होने का कारण सूर्यकुमार मुंबई के पहले तीन मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बता दें कि पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल होने के बाद से सूर्यकुमार क्रिकेट एक्शन से दूर थे। 

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सूर्यकुमार के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

 

टी-20 में 7000 रन

सूर्यकुमार अगर इस मैच मे 31 रन बना लेते हैं तो टी-20 में 7000 रन बनाने वाले नौंवे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक खेले गए 270 पारियों की 247 पारियों में 6969 रन बनाए हैं।  विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल ही फिलहाल भारत के लिए इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

टी-20 में 300 छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार यादव अगर 6 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो टी-20 में 300 छक्के पूरे करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के इस फॉर्मेट में सिर्फ 4 खिलाड़ियों में ही यह मुकाम हासिल किया है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी औऱ सुरेश रैना का नाम शुमार है।

टी-20 में 700 चौके

सूर्यकुमार को टी-20 क्रिकेट में 700 चौके पूरे करने के लिए 3 चौके जड़ने की दरकार है। शिखर धवन,विराट कोहली,रोहित शर्मा,सुरेश रैना,गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सातवें खिलाड़ी बनेंगे। 

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि सूर्यकुमार की टीम मुंबई इंडियंस का हाल पॉइंट्स टेबल में खस्ता है। तीन मैच में तीन हार के साथ टीम सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार