मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सोमवार (26 मई) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में छह चौकों औऱ दो छक्कों की बदौलत 57 रन की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्यकुमार ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा

Advertisement

 सूर्यकुमार एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन लीग स्टेज के सभी 14 मुकाबलों में यह कारनामा किया हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शुभमन गिल 2023 में 17 मैचों में 13 बार और केन विलियमसन ने 2018 में 17 मैचों में 13 बार 25 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी। 

एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन

सूर्यकुमार के मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 71.11 की औसत से 640 रन हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन ने साल 2010 में 618 रन बनाए थे। साथ ही  सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार एक सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहेल उन्होंने आईपीएल 2023 में 605 रन बनाए थे। 

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Advertisement

सूर्यकुमार यादव दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में लगातार 14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि अभी तक  इस सीजन उनका सबसे कम स्कोर नाबाद 27 रन रहा है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए इसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें जोश इंग्लिस ने 42 गेंदों में 73 रन औऱ प्रियांश आर्य ने 35 गेंदों में 62 रन बनाए। वहीं कप्तान अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार