भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ विंबलडन 2025 में टेनिस मैच लाइव देखने के लिए लंदन पहुंचे। उनके सफ़ेद सूट में डैशिंग लुक को देखकर फैंस ने उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया जहां बातचीत के दौरान, उनसे पूछा गया कि क्रिकेट फील्ड से वो किस खिलाड़ी को अपना डबल्स पार्टनर चुनना चाहेंगे।

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए सूर्या ने साफ तौर पर कहा कि अगर वो कभी भी टेनिस में डबल्स खेलते तो उनके पार्टनर एमएस धोनी होते। सूर्या ने कहा, "ज़रूर, एमएस धोनी। उनमें तेज़ी है, ज़बरदस्त सहनशक्ति है और मानसिक रूप से भी वो काफ़ी मज़बूत हैं। इसके अलावा, जब भी वो इन दिनों क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, मैंने उन्हें काफ़ी टेनिस खेलते देखा है।"

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने एक टेनिस शॉट के बारे में भी एक दिलचस्प खुलासा किया। सूर्या ने उस टेनिस शॉट के बारे में भी बताया जिसे वो क्रिकेट के मैदान पर खेलना चाहेंगे। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बताया कि वो टेनिस की भाषा में 'ट्वीनर' नामक शॉट को क्रिकेट फील्ड पर खेलना चाहते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि 'ट्वीनर' शॉट तब खेला जाता है जब खिलाड़ी पीछे की ओर दौड़कर गेंद को पैरों के बीच से मारता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो जर्मनी के म्यूनिख में हर्निया का सफल ऑपरेशन होने के बाद यहां नजर आए। ये नवीनतम सर्जरी सूर्यकुमार यादव की पिछले कुछ वर्षों में तीसरी सर्जरी है, इससे पहले 2023 में टखने का ऑपरेशन और 2024 में इसी तरह का एक हर्निया ऑपरेशन हुआ था। उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2025 के दौरान खेलते हुए देखा गया था, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार