Riyan Parag Ashwin: आईपीएल 2022 के पहले क्वालीफायर में रियान पराग रविचंद्रन अश्विन के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण मिक्सअप में शामिल हुए थे। पराग ने पारी की आखिरी गेंद पर वाइड डिलीवरी पर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने उन्हें नकार दिया। रियान पराग नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। जिसके बाद अश्विन से निराश पराग को उन्हें घूरते हुए देखा गया था। फैंस को रियान पराग का ये एट्टिट्यूड अच्छा नहीं लगा और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

Advertisement

कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव का एक ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'मैदान पर शानदार एट्टिट्यूड।' इसके साथ ही सूर्युकमार यादव ने अपने ट्वीट में #riyanparag #RRvGT हैशटैग का इस्तेमाल किया। रियान पराग के खराब रवैये को सपोर्ट करने के लिए यूजर्स सूर्यकुमार यादव को ट्रोल करने लगे।

Advertisement

हालांकि, मुंबई के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने बाद में स्पष्ट किया कि यह ट्वीट रियान पराग की फील्डिंग के लिए था ना कि अश्विन के प्रति उनके व्यवहार के लिए। सूर्यकुमार यादव ने लिखा, 'उसकी फील्डिंग के लिए था दोस्तों चिल।'

वहीं अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के बाद अब टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलना है। 27 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान और बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार