आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस लीग का अपना शतक जड़ दिया। वो इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। उनकी शतकीय पारी की मदद से ही मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। वहीं MI एक आईपीएल सीजन में पाँच बार 200 से अधिक का टोटल दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। यह आईपीएल में स्काई का हाईएस्ट स्कोर भी है।

Advertisement

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्या ने 49 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 20वां ओवर करने आये अल्जारी जोसेफ की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए शतक पूरा किया।  सूर्या के इस शानदार शतक की मदद से कई रिकॉर्ड भी बने है। हम आपको उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे है। 

Advertisement

गुजरात के खिलाफ हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 

103* - सूर्यकुमार यादव (MI), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आज

92- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK), अहमदाबाद, 2023

89- जोस बटलर (RR), कोलकाता, 2022

Advertisement

83- वेंकटेश अय्यर (KKR), अहमदाबाद, 2023

MI के लिए हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर

114* - सनथ जयसूर्या बनाम CSK, 2008

Advertisement

109* - रोहित शर्मा बनाम KKR,  2012

103* - सूर्यकुमार यादव बनाम GT, आज

100* - सचिन तेंदुलकर बनाम कोच्चि टस्कर्स केरला, 2011

Advertisement

100* - लेंडल सिमंस बनाम PBKS, 2014

GT के खिलाफ हाईएस्ट टोटल 

218/5 - मुंबई इंडियंस, आज

Advertisement

207/7- कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023 (सफल चेस किया)

195/6 - सनराइजर्स हैदराबाद, 2022

189/9- पंजाब किंग्स, 2022

Advertisement

57वें मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

Advertisement

गुजरात टाइटंस के विकल्प: शुभमन गिल गिल, साई सुदर्शन, केएस भरत, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर

मुंबई इंडियंस के विकल्प: आकाश मधवाल, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार