India vs Sri Lanka: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)  ने मंगलवार (30 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में जीत के साथ अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर में मिली जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की और सूर्यकुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

बतौर नियमित कप्तान अपनी पहली ही  सीरीज में सूर्यकुमार ने अपनी पहली ही सीरीज में  विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। 

Advertisement

सूर्यकुमार दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 सीरीज में विरोधी टीम को क्लीन स्वीप करने के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया था। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने क्लीन स्वीप किया था और रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

बता दें  कि इस सीरीज सूर्यकुमार ने भारत के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा  रन बनाए।  उन्होंने 3 पारियों में 92  रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।  इसके अलावा आखिरी टी-20  में 20वां ओवर डाला और 2 विकेट लेकर मैच को भारत के पाले में लाने में अहम रोल निभाया। 

वह टी-20 इंटरनेशनल में विकेट लेने वाले वह तीसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले हार्दिक पांड्या औऱ जसप्रीत बुमराह ने यह कारनामा  किया था। 

गौरतलब है कि सुपर ओवर तक पहुंचे इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।  पहले बल्लेबाी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) औऱ वॉशिंगटन सुंदर (25) की पारियों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरूआत अच्छी रही औऱ पहले 3 बल्लेबाड पथुम निसांका (26), कुसल मेंडिस (43) औऱ कुसल परेरा (46) ने शानदार पारी खेली। लेकिन कोई खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। जिसके चलते श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 137 रन तक ही पहुंच पाई औऱ मैच टाई होकर सुपर ओवर में गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार