आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए आंख पर चोट लग गयी। आपको बता दे सूर्यकुमार अक्षर पटेल का कैच लेने के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन लपक नहीं सके, जो उनकी आंख में जा लगी। रिप्ले में साफ दिखाई दे रहा था सूर्यकुमार दर्द में है और फिजियोथेरेपिस्ट उनसे बातचीत कर रहे है। स्टार बल्लेबाज तुरंत मैदान से बाहर चले गए। वहीं बल्लेबाजी में वो कमाल नहीं दिखा पाए और गोल्डन डक बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

यह घटना 17वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब जेसन बेहरेनडॉर्फ अक्षर पटेल को गेंदबाजी कर रहे थे। यह  मिडिल स्टंप पर लेंथ गेंद थी और एक्सर ने लॉन्ग-ऑन की ओर शॉट मारा। गेंद लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के पास जा रही थी। सूर्यकुमार यादव ने कैच लेने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को अच्छे से जज नहीं कर पाए और गेंद उनकी दाहिनी आंख के ऊपर जाकर लगते हुए छक्के के लिए चली गयी। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 172 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने मात्र 25 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने इस मैच में 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने वॉर्नर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 67(35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। वहीं 2 विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, रितिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार