अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाली सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा यादव इस समय काफी सुर्खियों में हैं और वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल, रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, देविशा यादव ने चेंबूर के गोदरेज स्काई टेरेस में 7.18 करोड़ रुपये में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है।
ये ट्रांज़ैक्शन मुंबई के चेंबूर में गोदरेज स्काई टेरेस में एक अपार्टमेंट से जुड़ा है। सेल का एग्रीमेंट 20 फरवरी, 2026 को रजिस्टर किया गया था। अपार्टमेंट का कुल एरिया 140.86 स्क्वायर मीटर है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड ने बेची थी। देविशा यादव ने खरीदने के लिए 35.90 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी। फ्लैट 30 जून, 2028 को हैंडओवर किया जाना है।
यादव परिवार द्वारा इसी प्रोजेक्ट में ये पहली प्रॉपर्टी एक्विजिशन नहीं है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी के पास पहले से ही गोदरेज स्काई टेरेस में दूसरे अपार्टमेंट हैं। पहले के एक ट्रांज़ैक्शन में, देविशा यादव ने उसी बिल्डिंग में 424.46 स्क्वेयर मीटर के कुल एरिया वाला एक बड़ा रेजिडेंशियल यूनिट खरीदा था। 17वीं मंज़िल पर मौजूद ये प्रॉपर्टी भी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड से खरीदी गई थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
गोदरेज स्काई टेरेस चेंबूर में एक प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है और हाल के सालों में इसमें कई हाई-वैल्यू ट्रांज़ैक्शन हुए हैं, जो मुंबई के पूर्वी उपनगरों में अपस्केल हाउसिंग की बढ़ती डिमांड को दिखाता है। वहीं, दूसरी तरफ देविशा के पति सूर्यकुमार यादव जो भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, इस समय काफी दबाव में हैं क्योंकि उनकी टीम पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की तलवार लटक रही है ऐसे में इस समय टीम इंडिया की निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच पर हैं औऱ साथ ही साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच पर भी करोड़ों फैंस की निगाहें होंगी।