6 फरवरी, (CRICKETNMORE)।19 साल के अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान जहां एक और अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं तो वहीं उनके फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है।

Advertisement

राशिद खान को ससेक्स की टीम ने अपने टी -20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए साइन कर लिया है। राशिद खान इस टूर्नामेंट के शुरूआती आधे मैचों में उपलब्ध रहेगें।

आपको बता दें कि राशिद खान का टी - 20 करियर गजब का रहा है। उन्होंने अबतक 27 टी- 20 इंटरनेशनसनल मैचों में अबतक 42 विकेट ले चुके हैं। साल 2015 में राशिद खान ने टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

अभी हाल ही में बिग बैश लीग 2018 में राशिद खान 11 मैचों में 18 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। आईपीएल 2018 में राशिद खान एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हुए नजर आएगें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार