अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नागालैंड ने रविवार को यहां खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम को 77 रनों से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

नागालैंड की चार मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और टीम 14 अंकों के साथ प्लेट ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। मिजोरम को चार मैचों में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है।

Advertisement

नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कप्तान जोनाथन ने सर्वाधिक 51, एस मुंडे ने 32 और चेतन बिष्ट ने 30 रन बनाए।  Syed Mushtaq Ali Trophy: Nagaland vs Mizoram Scorecard

मिजोरम की ओर से जी लालबियाकवाला और पी देसाई ने दो-दो जबकि बॉबी को एक विकेट मिला।

मिजोरम टीम 179 के लक्ष्य के जवाब में 19.1 ओवर में 101 रनों पर आलआउट हो गई। टीम के लिए लालमंगुइया ने 39 और कप्तान केबी पवन ने 25 रन बनाए।

नागालैंड के लिए एन चिशी और के केंसे ने तीन-तीन जबकि हेम छेत्री और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार