भारत (Team India) के 990 वनडे मैचों के इतिहास में टी.नटारजन (T Natarajan) देश के लिए खेलने वाले 11वें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। नटराजन बुधवार को कैनबरा में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन का नटराजन को यह ईनाम मिला है।

Advertisement

भारत के लिए अभी तक नटराजन को मिलाकर कुल 11 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं खेले हैं।

Advertisement

इनमें करसन घावरी, रुद्र प्रताप सिंह (1986), राशिद पटेल, जहीर खान, आशीष नेहरा, इरफान पठान, रूद्र प्रताप सिंह (2005-11), जयदेव उनादकट, बरिंदर सिंह सरन, खलील अहमद बाकी अन्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो भारत के लिए खेले हैं।

घावरी, जहीर, इरफान, नेहरा और आरपी सिंह (2005-11) उन गेंदबाजों में हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई।

इन सबमें जहीर खान, आशीष नेहरा, कसरन घावरी, इरफान पठान और आरपी सिंह (2005-11) ही विशेष चमक दिखा सके। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार