भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिससे जसप्रीत बुमराह बाहर हो चुके हैं। दरअसल स्टार गेंदबाज़ बैक इंजरी के कारण परेशान हैं जिस वज़ह से उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को टीम का हिस्सा बनाया गया है। लेकिन, आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो सिराज से बेहतर ऑप्शन हो सकते थे।

Advertisement

टी. नटराजन (T Natarajan)

Advertisement

डेथ ओवर स्पेशलिस्ट टी. नटराजन को जसप्रीत बुमराह की बेहतर रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता था। नटराजन डेथ ओवर में अपनी यॉर्कर के दम पर बल्लेबाज़ों को आसानी से रन नहीं बनाने देते। आईपीएल 2022 में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाज़ी की।

इस सीज़न बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने 11 मुकाबले में 18 विकेट चटकाए थे। बीते समय में भारतीय टीम को 19वें ओवर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, नटराजन इस परेशानी का हल हो सकते थे।

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)

Advertisement

शार्दुल पार्टनरशीप ब्रेकर के नाम से मशहूर हैं। कई मुकाबलों में उन्होंने बड़ी साझेदारियों को तोड़ने का काम किया है। शार्दुल बैट के साथ भी योगदान करने में माहिर हैं।

इंडियन टीम को ऑलराउंडर की जरूरत हैं और शार्दुल टीम में यह भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इंडियन टीम के लिए अब तक टी-20 फॉर्मेट में 25 मुकाबलों खेले हैं जिसके दौरान उनके नाम 33 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

मोहसिन खान (Mohsin Khan)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान एक बेहतर विकल्प हो सकते थे। आईपीएल 2022 में मोहसिन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। इस सीज़न उन्होंने अपनी तेज तर्रार गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया।

Advertisement

मोहसिन उन गेंदबाज़ों में से एक हैं जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों का परेशान करते हैं। इस गेंदबाज़ ने आईपीएल 2022 में 155.6kph की स्पीड से गेंद फेंकी थी। उनके नाम 9 मुकाबलों में 14 विकेट दर्ज हैं। सितारों से सज़ी लीग में मोहसिन ने महज़ 5.97 की इकोनॉमी से रन खर्चे किए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार