आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल की तरफ अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं।

Advertisement

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के शानदार बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने फॉर्म में वापसी करते हुए 42 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान वॉर्नर के बल्ले से कुल 10 चौके निकले।

Advertisement

मैच के बाद हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनोखा नजारा देखने को मिला जब वॉर्नर टेबल पर रखी कोका कोला की 0 बातें हटाने लगे लेकिन एक अधिकारी ने उन्हें फिर से वहां पर रखने के लिए कह दिया।

ऐसा साल 2020 में वर्ल्ड के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने किया था जब उन्होंने टेबल पर रखे कोका कोला की बोतल को हटा दिया था।

वॉर्नर ने इस दौरान पहले पूछा,"क्या मैं इन्हें हटा सकता हूं।"

इसके बाद एक अधिकारी भागता हुआ आया और उसने वॉर्नर को बोतल टेबल पर ही रखने को बोला।

Advertisement

उसके बाद वॉर्नर ने कहा,"अगर ये क्रिस्टियानो के लिए सही है तो मेरे लिए भी सही है।"

वॉर्नर के इस जवाब को सुनकर सभी लोग हंसने लगे। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच में जीत हासिल कर ली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार