भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। इस मैच को देखने के लिए 1 लाख 35 हजार फैंस स्टेडियम में पहुंचने वाले हैं और इस मैच के लिए टिकटों के दाम तो आसमान को छू चुके हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो फ़ाइनल के टिकट की कीमतें 2-3 लाख रु प्रति टिकट की लिमिट तक पहुच गई हैं।

Advertisement

ऑफिशियल टिकट जिनकी शुरुआती कीमत 2000 रु थी, वो तो BookMyShow पर कुछ ही मिनटों में बिक गए जिससे फ़ैंस ने दूसरा रास्ता अपनाया और दूसरे तरीकों से टिकट लेने की कोशिश की। इस मौके का फ़ायदा उठाते हुए, स्कैल्पर्स ने रीसेल मार्केट पर कब्ज़ा कर लिया जिससे टिकट की कीमतें उनकी असली कीमत से कई गुना ज़्यादा हो गई। 

Advertisement

इन मीडिया रिपोर्ट्स पर जवाब देते हुए, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सेक्रेटरी अनिल पटेल ने साफ़ किया कि एसोसिएशन ऐसी किसी भी प्रैक्टिस को सपोर्ट नहीं करता है और वो सिर्फ़ ऑफिशियल और लीगल तरीकों से टिकट दे रहे हैं। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, GCA सेक्रेटरी अनिल पटेल ने कहा, “बुकिंग सिर्फ़ BookMyShow ऐप से होती है। क्रिकेट एसोसिएशन कोई भी फ़िज़िकल टिकट नहीं बेचता है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि सिर्फ़ टिकट मार्केट ही नहीं, वेन्यू और उसके आस-पास के होटलों ने भी इस सिचुएशन का फ़ायदा उठाते हुए अपने दाम बढ़ा दिए हैं। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे और गांधीनगर के आस-पास के होटल, जो आमतौर पर एक रात के 4000 रु लेते हैं, अब उससे दस गुना ज़्यादा चार्ज कर रहे हैं। इससे इन व्यापारियों की तो चांदी हो गई है लेकिन आम लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार