Mitchell Santner New Zealand vs Pakistan Super 8: न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान के बीच शनिवार (21 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 4 राउंड का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। सैंटनर अगर इस मैच में 24 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। उन्होंन अभी तक 130 मैच की 87 पारियों में 974 रन बनाए हैं।

Advertisement

अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ इस आंकड़े को छू लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। सैंटनर के नाम इस फॉर्मेट में 126 पारियों में 136 विकेट हासिल किए हैं।

अभी तक वीरनदीप सिंह, सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और हार्दिक पांड्या ने ही यह कारनामा किया है।

इसके अलावा अगर वह गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक कीवी टीम के लिए टिम साउदी, डेनियल विटोरी, ट्रेंट बोल्ट, सर रिचर्ड हेडली, क्रिस केर्न्स और मैट हेनरी ही ऐसा कर पाए हैं।

बता दें कि सैंटनर ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में 15 पारियों में 14 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में 9 पारियों में 114 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मौजूदा वर्ल्ड कप में सैंटनर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। गेंदबाजी में उनके खाते में तीन मैच में सिर्फ 1 विकेट आया है और बल्लेबाजी में दो पारियों में 21 रन बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार