T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। शुक्रवार को रोहित शर्मा एंड टीम ने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। पर्थ के मैदान पर खिलाड़ियों को लाइट मूड में देखा गया। बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ने ट्रेनिंग सेशन का वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें भारत के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई विस्तार से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के बीच फनी बातचीत भी देखी गई। जैसे ही अर्शदीप खिलाड़ियों के साथ एक्सरसाइज करने के लिए जुड़ते हैं, अक्षर उल्लासपूर्वक कहते हैं, 'आओ पाजी आओ,A से शुरू करना है। अर्शदीप, अक्षर ऐसे करके।' अक्षर पटेल की बात सुनकर अर्शदीप सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

Advertisement

बता दें कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। विश्व कप से पहले टीम इंडिया को दो तगड़े झटके लगे हैं। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

जहां जडेजा को पिछले महीने एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी, वहीं जस्प्रीत बुमराह के पिछले हफ्ते पीठ की चोट के कारण बाहर होने की पुष्टि हुई थी। अक्षर पटेल ने टीम में जडेजा की जगह ली थी और ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित भी किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार