आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान पर 31 सितंबर को है। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा और इसके लिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Advertisement

इस दौरान आईसीसी की ओर से एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नेट अभ्यास के दौरान करारे शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं और टीम के उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन और श्रेयस अय्यर उनके हर शॉट पर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभ्यास के दौरान कोहली ने कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और कई अन्य शॉट तरह के शॉट लगाए। इस दौरान ईशान किशन को वाह कोहली भाई, वाह कोहली भाई करते हुए सुना गया और साथ ही अय्यर ने भी कोहली के लिए तारीफ के शब्द कहे। इस दौरान जब कोहली ने एक गेंद को सीधा उठाकर मारा तो ईशान किशन ने कहा,"कोहली भाई शॉट यार।"

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में कोहली ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत है भारत अपने स्कोर को 151 तक ले जा सका था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि ना सिर्फ कोहली का बल्ला बल्कि अन्य सभी खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बोले।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार