पिछले कुछ सालों में कई नेल-बाइटिंग मैच देखने को मिले हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला है जो शायद आपने इससे पहले कभी ना देखा हो।ये मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया जहां टी-20 मैच में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Advertisement

इस मैच में कनाडा की जीत निश्चित लग रही थी, लेकिन यूएसए ने आखिरी गेंद पर ना सिर्फ मैच टाई कराया बल्कि अंततः सुपर ओवर में जीत भी हासिल कर ली। 2022 टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका रीजन क्वालीफायर में बुधवार (10 नवंबर) को अमेरिका और कनाडा के बीच हुए इस हाई वोल्टेज मैच में 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए को अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ दो विकेट थे।

Advertisement

जतिंदरपाल मथारू कनाडा के गेंदबाज़ थे जिन्होंने धीमी डिलीवरी डाली और सामने बल्लेबाज़ी कर रहे यूएसए के अली खान ने बल्ला काफी ज़ोर से घुमाया लेकिन वो गेंद को मिस कर गए। वहीं, नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े रस्टी थेरॉन ने अली खान को बाई के लिए भगा दिया। जबकि विकेटकीपर हमजा तारिक ने थेरॉन को रन आउट करने के लिए थ्रो किया लेकिन उनका थ्रो विकेट पर नहीं लगा इसके बाद कनाडा की टीम जश्न मनाने लगी क्योंकि कनाडाई खिलाड़ियों को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है और मैच खत्म हो गया है और वो जीत गए हैं।

हालांकि, इसी दौरान थेरॉन और अली खान ने थोड़ी जागरूकता दिखाई और एक की बजाय दो रन भाग लिए। ये थेरॉन ही थे जिसने अवसर को देखा और दूसरे रन के लिए भाग गए।  हालांकि, दोनों ने तीसरा रन लेने की भी कोशिश की लेकिन इसे पूरा नहीं कर सके। अंपायरों ने दोनों रनों की वैधता की जांच की और फैसला अमेरिका के पक्ष में दिया। इसके बाद जश्न अमेरिकी टीम के खिलाड़ी मनाने लगे और कनाडा के खिलाड़ी निराश दिखे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार