दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए आने वाले कुछ महीने काफी सुखदायी होने वाले हैं। जब से आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के शेड्यूल का ऐलान किया है तभी से सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस झूम उठे हैं। इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप है।

Advertisement

जी हां, एक ओर जहां आईपीएल अक्टूबर में खत्म होगा वहीं टी20 वर्ल्ड कप उसके सिर्फ एक दिन बाद शुरू हो जाएगा। इन दोनों टूर्नामेंट्स की तारीखों का ऐलान हो चुका है लेकिन बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल को लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन आना अभी बाकी है।

Advertisement

आईपीएल 2021 4 मई को कोरोना के चलते स्थगित किया गया था और अब बाकी बचे हुए मैच 17 सितंबर से शुरू होंगे। दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का फाइनल मुकाबला 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। वहीं, इसके एक दिन बाद ही ICC T20 World Cup (17 अक्टूबर) से शुरू हो जाएगा।

यूएई में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 16 टीमें भाग लेंगी और फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को खेला जाएगा। सोशल मीडिया पर फैंस इन दोनों टूर्नामेंट की तारीखों को लेकर काफी खुश हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार