मुंबई, 2 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को राष्ट्रतिा महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर नमन किया है।

Advertisement

सचिन ने गांधी की उस कथनी का हवाला दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस दुनिया में हर किसी की जरूरत के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन लालची के लिए नहीं।

Advertisement

सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि गांधी की अहिंसा, स्वच्छता, पर्यावरण की शिक्षा से युवा पीढ़ी को रूबरू करना चाहिए।

सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "इस दुनिया में हर किसी के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन लालची के लिए नहीं। यह बात गांधीजी ने धरती मां के संदर्भ में कही थी। उनके 150वें जन्मदिवस पर यह सही होगा कि हम भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएं।"

सचिन ने कहा कि तीन जगहों- हवा, पानी और जमीन को साफ रखने की सख्त जरूरत है। सचिन ने साथ ही लोगों से अपील की है कि वह भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करें।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार