21 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 का ऑक्शन 28 जनवरी और 29 जनवरी को बैंगलोर में होने वाला है। इस बार का ऑक्शन बेहद ही दिलचस्प होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक फ्रेंचाइजी अपने टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने के बारे में सोच रहा है।

Advertisement

एक तरफ जहां आईपीएल 2018 के ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों की नीलामी फिर से होगी तो वहीं भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा युवा खिलाड़ी भी है जिसका डेब्यू इस बार आईपीएल में हो सकता है। ये युवा खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ हो सकते हैं।

पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल मैनेजमेंट पृथ्वी शॉ जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी का ऑक्शन कराए। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने अपने खेले केवल 9 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 961 रन बना लिए हैं और साथ ही इस दौरान 5 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं।

इसके अलावा अंडर 19 वर्ल्ड कप में पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी करते हुए दिखाई देगें। न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में यदि पृथ्वी शॉ अपने परफॉर्मेंस  से कमाल कर पाते हैं तो यकिनन आईपीएल 2018 में पृथ्वी शॉ का ऑक्शन होगा। वैसे सभी को उम्मीद है कि इस बार अंडर 19 वर्ल्ड कप से पृथ्वी शॉ नाम का एक नया भविष्य का सितारा बाहर निकलेगा।

Advertisement

यहां देखिए पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी का नजारा जिसके कारण सभी को यकिन है कि जल्द ही भारतीय टीम और आईपीएल में खेलते नजर आएगें ►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार