KL Rahul Return T20 Team: आईपीएल(IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स(DC) के लिए शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे केएल राहुल(KL Rahul) को एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया जा सकता है। राहुल ने गुजरात टाइटंस(GT) के खिलाफ 65 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी खेली और इससे पहले भी उन्होंने चेन्नई(CSK), बेंगलुरु(RCB) और लखनऊ(LSG) के खिलाफ अर्धशतक जमाए हैं। 11 मैचों में उनके नाम 493 रन हो चुके हैं और वह दिल्ली के टॉप रन-स्कोरर हैं।

Advertisement

केएल राहुल का टी20 क्रिकेट में दबदबा एक बार फिर नजर आने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करने के बाद अब उनकी टीम इंडिया में वापसी की चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपनिंग करते हुए राहुल ने 112* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 77 रन और RCB के खिलाफ 93 रन बनाए थे।

Advertisement

दिल्ली के लिए अब तक खेले 11 मैचों में राहुल ने 493 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वो फिलहाल टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता अब उन्हें इस साल के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल करने की सोच रहे हैं।

गौरतलब है कि केएल राहुल ने अपना आखिरी टी20I मैच 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से उन्हें T20 टीम में मौका नहीं मिला। अब जब रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 से रिटायर हो चुके हैं, ऐसे में राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी की एकबार फिर टी20 टीम में वापसी पर हो सकती है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार