जयपुर, 1 अक्टूबर | कप्तान दिनेश कार्तिक (97) बेशक तीन रनों से शतक से चूक गए हों लेकिन उनके गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर यहां जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में मंगलवार को बंगाल को 74 रनों से हरा दिया। कार्तिक और के. शाहरुख खान (69) की पारियों के दम पर तमिलनाडु ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए थे। बंगाल की टीम 45.3 ओवरों में 212 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Advertisement

बंगाल के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज शहबाज अहमद ने 107 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। उनके अलावा अनूस्तूप मजूमदार (36) और अर्णब नंदी (14) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। अहमद ने 131 गेंदों का सामना कर सात चौके और चार छक्के लगाए।

Advertisement

तमिलनाडु के लिए बाबा अपराजित, कृष्णा विग्नेश, टी.नटराजन और मुरुगन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। एम. मोहम्मद के हिस्से एक विकेट आया।

इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी तमिलनाडु के लिए कार्तिक ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 62 गेंदों का सामना कर आठ चौके और पांच छक्के मारे। शाहरुख ने 45 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। विजय शंकर ने 41, अपराजित ने 34 रनों का योगदान दिया।

बंगाल के लिए अशोक डिंडा और आकाश दीप ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार