24 अक्टूबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने की शुरूआत में होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का आगाज होने वाला है। उससे पहले एक बड़ी खबर आई है।

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल भारत दौरे पर नहीं आ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तमीम इकबाल दूसरी दफा पिता बननें वाले हैं। ऐसे में तमीम इकबाल अपनी वाइफ के मेडिकल टेस्ट का इंतजार कर हैं।

Advertisement

वाइफ के मेडिकल टेस्ट के आने के बाद ही तमीम इकबाल भारत दौरे पर आएंगे या नहीं उस बारे में फैसला करेंगे। वैसे बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट ने तमीम इकबाल के बैकअप के तौर पर इमरुल कायेस को टीम में शामिल कर लिया है। 

गौरतलब है कि भारत औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 3 नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 7 नवंबर को राजकोट औऱ 10 नवंबर को तीसरा टी-20 नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार