क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज को मांकड करके आउट करना अब एक आम बात हो गई है। किसी भी लेवेल पर क्रिकेट खेला जा रहा हो, अब इसे आउट करने का एक विकल्प माना जा रहा है। हालांकि, कई मौकों पर बल्लेबाज इस तरह से आउट होना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और उनका गुस्सा करना जायज भी लगता है। हम इस आर्टिकल में भी एक ऐसी ही घटना का जिक्र करने जा रहे हैं जिसमें एक बल्लेबाज का गुस्सा तब सातवें आसमान को छू गया जब उसे नॉन स्ट्राइकर छोर पर रनआउट कर दिया गया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक तस्मानिया के क्रिकेटर को जब नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट किया जाता है तो वो गुस्से में नजर आता है और निराशा में अपना बल्ला फेंक देता है, इतना ही नहीं वो पवेलियन की तरफ जाते-जाते अपने ग्लव्स को भी फेंक देता है।इस बल्लेबाज का गुस्सा देखकर मैदान पर हर कोई हैरान रह जाता है।

Advertisement

फॉक्स क्रिकेट ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जिससे पता चलता है कि ये घटना क्लेयरमोंट और न्यू नोरफोक के बीच एससीए ग्रैंड फाइनल मैच के दौरान हुई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा की गई इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गेंदबाज इस बल्लेबाज को मांकड कर देता है जिसके बाद ये सारा बवाल देखने को मिलता है।

इस दौरान जब बल्लेबाज नाराज होकर वापस पवेलियन चला गया, तो उसके कुछ साथी भी मैदान में घुस आए और उसे आउट करने के तरीके पर अपनी असहमति व्यक्त करते दिखे। क्रिकेट में नॉन-स्ट्राइकर को इस तरह से रन आउट करना शुरू से ही एक विवादास्पद तरीका रहा है। हालांकि, पिछले साल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक महत्वपूर्ण नियम में बदलाव किया, जिसमें नॉन-स्ट्राइकर रन आउट को 'अनुचित खेल' श्रेणी से वैध 'रन आउट' श्रेणी में शामिल कर लिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार