India vs Sri Lanka: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने  रविंद्र जडेजा (45) और रविचंद्रन अश्विन (10) नाबाद पवेलियन लौटे हैं। श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो महत्वपूर्ण सफलताएं अपने नाम कीं। विराट कोहली को अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में निराशा हाथ लगी, क्योंकि 76 गेंदों में 45 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 2019 नवंबर से किसी भी प्रारूप में कोई शतक नहीं लगाया है।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक 26 ओवर में दो विकेट खोकर 109 रन बनाए। सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा (29) गेंदबाज लाहिरू कुमारा के ओवर में कैच थमा बैठे। वहीं, मयंक अग्रवाल (33) एम्बुलडेनिया के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

लंच ब्रेक के बाद 109/2 से आगे खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और 100वां टेस्ट खेलने उतरे विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान विहारी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर कोहली बेहतरीन शॉट लगाते नजर आए, लेकिन कोहली अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में 76 गेंदों में पांच चौके लगाकर 45 रन पर एम्बुलडेनिया के शिकार हो गए। वहीं, हनुमा अर्धशतक लगाकर 58 रन पर आउट हुए।

चाय ब्रेक के बाद भारत 199/4 से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, दोनों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर हमला किया। लेकिन 228 रनों पर भारत को पांचवां झटका लगा, जब श्रेयस (27) को धनंजय डी सिल्वा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद, सातवें नंबर पर आए रवींद्र जडेजा ने पंत के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। इस दौरान पंत ने तेज से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

दूसरी छोर पर जडेजा संयम के साथ खेलते रहे, लेकिन पंत अपने शतक से चूक गए, क्योंकि वह 9 चौके और चार छक्कों की मदद से 97 गेंदों में 96 रन बनाकर सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ दोनों के बीच बेहतरीन 118 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया। इसके बाद, भारत ने 85 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए हैं। जडेजा (45) और अश्विन (10) क्रीज पर मौजूद हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार