India Women vs Australia Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 376 रन बना लिए हैं। पहली पारी में भारतीय टीम की कुल बढ़त 157 रनों की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर दीप्ति शर्मा 70 रन और पूजा वस्त्राकर 33 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौंटी।

Advertisement

भारतीय टीम 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन से आगे खेलने उतरी। 140 रन पर स्नेह राणा के रूप में दूसरा और 147 रन पर स्मृति मंधाना के रूप में तीसरा झटका लगा। मंधाना ने 106 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए और रनआउट होकर पवेलियन लौंटी। 

 
Advertisement

ऋषा घोष ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 113 रन जोड़े। ऋचा ने डेब्यू पर अर्धशतक जड़ते हुए 104 गेंदों में 52 रन, रोड्रिग्स ने 121 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। लेकिन फिर भारतीय पारी लड़खड़ाई, ऋचा और रोड्रिग्स के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गईं। 3 विकेट पर 230 रन से स्कोर 274 रन पर 4 विकेट हो गया।इसके बाद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पूजा वस्त्राकर के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में एशले गार्डनर ने 4 विकेट, किम गर्थ और जेस जोनसन ने 1-1 विकेट लिया।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 77.4 ओवर में 219 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहलिया मैग्राथ ने 50 रन, बैथ मूनी ने 40 रन और कप्तान एलिसा हीली ने 38 रन बनाए।

टीमें 

Advertisement

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): बैथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, लॉरेन चीटल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार