Team India 46 All Out Record: भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (17 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 31.2 ओवर में सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गई। इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के नाम कई खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

एशिया में सबसे कम स्कोर

Advertisement

भारत ने एशिया में एक टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  इससे पहले साल 1986 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज 53 रन पर ऑलआउट हुई थी। 

इसके साथ ही 91 साल के इतिहास मे भारत की धरती पर कोई भी टीम 50 रन से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ऑलआउट हुई थी।

भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर

46 रन भारत का अपने टेस्ट इतिहास में बनाया गया तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट और 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्समें हुए मुकाबले में 42 रन पर ऑलआउट हुई थी। 

Advertisement

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बता दें कि  पहले दिन बारिश के चलते ना टॉस हुआ था और ना एक भी गेंद का खेल। 

भारत के लिए पहली पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। टीम के नौ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके, जिसमें पांच खिलाड़ी 0 पर आउट हुए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मैट हेनरी ने 5 विकेट, विलियम ओ’रूर्की ने 4 विकेट औऱ टिम साउदी ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार