साल 2020 के नवंबर महीने के आखिरी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है जहां टीम वनडे सीरीज से इस धमाकेदार दौरे की शुरुआत करेगी। 

Advertisement

इसी बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है की अब फैंटेसी गेमिंग प्लेटफार्म मोबाइल प्रीमियर लीग(एमपीएल) भारतीय टीम की जर्सी व अन्य यूनिफार्म मुहैया कराएगी। बीसीसीआई ने इस कंपनी के साथ 3 साल का करार किया है। 

Advertisement

अपैक्स कौंसिल के तरफ से यह खबर आई है कि बीसीसीआई ने इससे पहले वाली कंपनी 'NIKE' को पीछे छोड़ते हुए अब इस फैंटेसी प्लेटफॉर्म को अपना नया पार्टनर बनाया है। 'Nike' ने भारतीय टीम के साथ 14 साल तक बतौर स्पॉन्सर काम किया था।  

एमपीएल ने बीसीसीआई के साथ यह करार भारतीय पुरुष टीम, महिला टीम और इंडिया 'ए' के लिए किया और तीन साल तक ये कंपनी इन्हें अपनी सेवाएं देगी। 

हालांकि 'NIKE' के मुकाबले एमपीएल की तरफ से प्रत्येक मैच के हिसाब से 23 लाख रूपए कम मिलेगा। एक तरफ जहां 'Nike' बीसीसआई को हर मैच के 88 लाख रूपए दिया करती थी तो वहीं एमपीएल हर मैच के 65 लाख रूपए ही देगी। 

बीसीसीआई के साथ करार करने के लिए एमपीएल के अलावा प्यूमा और एडिडास की ने भी बोली लगाई थी लेकिन वो पीछे रह गए और एमपीएल ने बाजी मार ली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार