20 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बुधवार को यहां भारतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सम्मान की बात की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ने यह बात कही है।

कोहली ने कहा, "भारतीय उच्चायोग आना हमेशा खास रहता है क्योंकि हमें यहां भारत से आए कई लोगों से मिलने का मौका मिलता है।"

उन्होंने कहा, "हमने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को लेकर बातें सुनी हैं और मैं इससे ज्यादा सहमत नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अगर हमें टेस्ट रैंकिंग में किसी टीम के साथ अपना स्थान शेयर करना पड़े तो वह न्यूजीलैंड की ही टीम होगी।"
कोहली ने साथ ही कहा, "हम उस स्टेज पर हैं, जहां हर टीम हमें हराना चाहती है और न्यूजीलैंड भी इससे अलग नहीं है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार