जोहनिसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 202 रनों पर सिमट गई लेकिन जवाब में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम को भी दूसरे दिन टी ब्रेक तक 7 विकेट पर 191 तक ही सीमित कर दिया। हालांकि, एक समय अफ्रीका की टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही थी लेकिन टेम्बा बावुमा के तेज़ अर्द्धशतक ने अफ्रीकी टीम की मैच में वापसी करा दी।

Advertisement

बावुमा काफी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे लेकिन शार्दुल ठाकुर से पंगा लेना उनको भारी पड़ गया। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में चौका और छ्क्का लगाने के साथ ही उन्होंने अपने तेवर बदल लिए। इसके बाद अगले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर को चौका लगाकर उन्होंने अपना अर्द्शतक पूरा किया और इसी ओवर में लॉर्ड ठाकुर की लेग स्टंप पर जाती गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

जिस लय में ठाकुर गेंदबाज़ी कर रहे थे अगर बावुमा उनके ओवर को निकालने की कोशिश करते तो बेहतर होता लेकिन बावुमा ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट फेंक बैठे। इसके बाद उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी क्योंकि वो जिस लय में खेल रहे थे उन्हें रोकना काफी मुश्किल नजर आ रहा था।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो अब ये टेस्ट मैच मज़ेदार हो चुका है क्योंकि यहां से जो टीम दूसरी पारी में अच्छा खेलेगी वही इस टेस्ट पर पकड़ बना पाएगी। फिलहाल टीम इंडिया के लिए जरूरी होगा कि जल्द से जल्द अफ्रीकी पारी को समेटा जाए और ज्यादा लीड ना दी जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार