नई दिल्ली, 3 मई (Cricketnmore): ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी मंगलवार को इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत का सद्भावना दूत बनने का भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। बॉलीवुड स्टार सलमान को ओलम्पिक में भारत का सद्भावना दूत बनाए जाने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद आईओए ने सलमान के साथ सद्भावना दूत बनने का प्रस्ताव बिंद्रा, सचिन और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान के समक्ष रखा था। बिंद्रा ने बीते सप्ताह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था और अब सचिन ने भी इसे स्वीकार कर लिया है लेकिन रहमान की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

Advertisement

सचिन ने प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद मंगलवार को आईओए को लिखे पत्र में कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैंने 24 साल देश की सेवा की और मैं अभी भी मैदान के बाहर से देश का मान बढ़ाने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए खिलाड़ियों का हित और उन्हें अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करना सर्वोपरि है।"

Advertisement

सचिन ने कहा, "मेरा मानना है कि खेल चाहें कोई भी हो, उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाला हर खिलाड़ी सही मायने में सद्भावना दूत है। यह देश में बढ़ती खेल संस्कृति का प्रतीक है। रियो जाने से पहले मैं देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं भारतीय प्रतिनिधमंडल को शुभकामना देता हूं।"

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार