कोलम्बो, 5 नवंबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज थिलन समरवीरा को राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष थिलांगा सुमतिपाला ने इसकी पुष्टि की है। सुमतिपाला के मुताबिक समरवीरा को 2019 वर्ल्ड कप तक के लिए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

श्रीलंका के लिए 81 टेस्ट मैच खेलने वाले समरवीरा |स्ट्रेलिया में रहते हैं। वह सोमवार को श्रीलंका पहुंच रहे हैं और इसी के बाद इस करार पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।

Advertisement

श्रीलंकाई टीम का अगला दौरा भारत का है, जहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। यह बतौर बल्लेबाजी कोच समरवीरा का पहला दौरा होगा और उन पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के मनोबल को ऊंचा उठाने की अहम जिम्मेदारी होगी। देखिए भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत 

साल 2001 में भारत के खिलाफ कोलम्बो में पहला टेस्ट खेलने वाले समरवीरा ने श्रीलंका के लिए 81 टेस्ट मैचों में 5462 रन बनाए हैं। उनके नाम 14 शतक और 30 अर्धशतक हैं। 53 वनडे मैचों में समरवीरा के नाम 862 रन हैं। वनडे में उन्होंने दो शतक लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार