नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। लॉर्ड्स पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम रविवार को साउथमपटन में इंग्लैंड के साथ तीसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। कप्तान धोनी की अगुवाई वाली टीम लॉर्ड्स पर मिली जीत को जारी रखते हुए बढ़त बरकरार रखने के इरादे से खेलेगी। भारतीय कप्तान जीत सुनिश्चित करने के लिए नयी रणनीतियों पर भी काम कर रहे हैं।

Advertisement

भारत ने 28 साल बाद लॉर्ड्स पर इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर दूसरा टेस्ट 95 रन से जीता था। इससे पहले नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। रविवार के मैच की तैयारी करते हुए शिखर धवन,विराट कोहली और रोहित शर्मा नेट पर खुब पसीना बहाते नजर आये। लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज धवन और कोहली अभी तक कोई कमाल नहीं कर सके हैं जबकि रोहित को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली है। मैच से पहले दो दिन उन्होंने काफी प्रैक्टिस की। जिससे लग रहा है कि धोनी नयी रणनीति के आधार पर साउथमपटन में रोहित को मौका दे सकते हैं। दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रहें हरफनमौला खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, रविन्द्र जडेजा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर सबकी निगाहें रहेगी।

Advertisement

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। अगर पांचवा गेंदबाज टीम नहीं खिलाती है तो रोहित अनियमित स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। हालांकि पांचवें गेंदबाज को लेकर भारत की दुविधा का हल आर अश्विन के रूप में निकल सकता है जिन्हें अभी तक मौका नहीं दिया गया है। लॉर्ड्स पर जीत के बाद धोनी ने स्वीकार किया था कि वह दो स्पिनरों को लेकर उतरने की नहीं सोच रहे हैं। ऐसा लगता नहीं कि कप्तान के रवैये में कोई बदलाव आयेगा। अब तक भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लॉर्डस की हरी भरी पिच पर जहां जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड नाकाम रहे। वहीं भारतीयों ने इसका पूरा फायदा उठाया।

टीमें : भारत - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, ईशांत शर्मा,मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, ईश्वर पांडे, पंकज सिंह, वरूण आरोन, रिधिमान साहा।

इंग्लैंड - एलेस्टेयर कुक (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, गैरी बालांस, इयान बेल, स्टुअर्ट ब्राड, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, जोस बटलर, सैम राबसन, जो रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/सुनील

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार