4 जून, बर्मिंघम (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम में हुए मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 124 रन से हराकर इतिहास रच दिया। रनों के हिसाब से चैंपियंस ट्रॉफी में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।
Advertisement
इससे पहले भारत को सबसे बड़ी जीत 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में साउथेप्टन में केन्या के खिलाफ मिली थी। उस मुकाबले में भारत ने केन्या को 98 रन से हराया है।
इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यह पाकिस्तान की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले भारत की मेजबनी में हुए 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका ने मोहाली में पाकिस्तान को 124 रन से ही हराया था।