नई दिल्ली, 10 जनवरी (CRICKETNMORE) । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज आज खत्म हो गयी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत ली। इस सीरीज में रिकॉर्ड तो कई बने लेकिन ये तीन ऐसे रिकॉर्ड हैं जो दोनों टीमों ने मिलकर दर्ज किए। ये वो नजारा था जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं देखा गया था।

1.सीरीज में बने सबसे ज्यादा रन

इस सीरीज में बेशक कंगारू टीम हर टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर भारी साबित हुई हो लेकिन फिर भी भारत के प्रमुख बल्लेबाजों ने पहले के मुकाबले इस बार ऑस्ट्रेलिया में शानदार बल्लेबाजी की। इसी के साथ एक विश्व रिकॉर्ड भी बन गया। चार या उससे कम मैचों की टेस्ट सीरीज में इस बार 5800 से भी ज्यादा रन बने जो कि पहली बार हुआ। इस सीरीज में कुल 5870 रन बने। इनमे तकरीबन 1500 रन तो सिर्फ दोनों टीमों के कप्तान स्टीवन स्मिथ और विराट कोहली ने ही बना डाले।

2.गेंदबाजों द्वारा 100 या उससे ज्यादा रन लुटाने का अनोखा रिकॉर्ड

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार गेंदबाजों द्वारा 100 या उससे ज्यादा रन लुटाने का भी अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस सीरीज में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने 25 बार 100 या उससे ज्यादा रन लुटाए। इस सूची में सबसे ऊपर हैं ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन ल्योन जिन्होंने सीरीज में छह बार 100 या उससे ज्यादा रन लुटाए। इसके अलावा अश्विन ने चार बार, शामी और उमेश यादव ने तीन-तीन बार, वरुण एरोन,मिचेल जॉनसन और इशांत शर्मा ने दो-दो बार जबकि कर्ण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मिचेल स्टार्क ने एक-एक बार 100 या उससे ज्यादा रन लुटाए।

3.चार मैचों में 8 बार पार हुआ 400 का आंकड़ा

जाहिर है कि किसी भी टीम के लिए, खासतौर पर विदेशी टीमों के लिए ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बड़े स्कोर खड़े करना आसान काम नहीं रहा है लेकिन इस बार दोनों टीमों ने मिलकर एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी सीरीज में पहली बार 8 मौके ऐसे आए जब टीम ने एक पारी में 400 रन का स्कोर पार किया। दोनों टीमों ने चार मैचों की इस सीरीज में चार-चार बार 400 का आंकड़ा पार किया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

 

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार