Tilak Varma Record: भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बीते रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर टी20 (IND vs WI 3rd T20) में अपनी फील्डिंग से एक खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों के कैच पकड़े और ऐसा करके अपने 50 कैच पूरे किए। तिलक भारत के लिए T20I में 50 या उससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
एलीट क्लब में हुए शामिल: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 23 वर्षीय तिलक वर्मा इंदौर टी20 में क्विंटन सैम्पसन और कीमो पॉल का कैच पकड़कर इस आंकड़ें तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपने 68वें टी20 इंटरनेशनल में ही ये कारनामा कर लिया है। इसी के साथ अब वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के एलीट क्लब में शामिल हो चुके हैं।
तिलक वर्मा से पहले सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव ने ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 50 प्लस कैच पकड़े। भारत के लिए सर्वाधिक T20I कैच पकड़ने का महारिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 159 मुकाबले खेले और 65 कैच पकड़े।
भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा कैच
- रोहित शर्मा- 159 मैचों में 65 कैच
- हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 64 कैच
- सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 58 कैच
- विराट कोहली - 125 मैचों में 54 कैच
- तिलक वर्मा - 68 मैचों में 50 कैच
बताते चलें कि इंदौर टी20 में तिलक वर्मा अनलकी तरीके से रन आउट हुए। हालांकि इससे पहले उन्होंने 16 गेंदों पर 4 चौके लगाकर 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
भारत ने जीता मुकाबला: इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद मैदान पर अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रन ठोके। भारत ने 20 ओवर में 223 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे भारत ने ये मुकाबला 14 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली।