वेस्टइंडीज ने भारत को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 रन से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से हरा दिया। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजी में डेब्यूटेंट तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। 

Advertisement

तिलक ने अपने डेब्यू की पहली तीन गेंदों पर ही दो छक्के जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आगमन की सूचना दे दी। तिलक ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसके दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले। तिलक की ये पारी देखने के बाद दिग्गज और फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

तिलक इतनी जल्दी टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे ये खुद उन्होंने भी नहीं सोचा था। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने डेब्यू से पहले अपने इमोशंस को जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो में तिलक कह रहे हैं, ' मैंने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी मैं डेब्यू कर लूंगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद कोरोना आ गया था और फिर मुझे लगा कि जो भी मौके आएंगे मुझे उन्हें भुनाना है क्योंकि बचपन से मेरा एक ही सपना है कि इंडिया को वर्ल्ड कप कैसे जिताऊं।'

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में हमेशा यही चलता रहता है और मैं उस तस्वीर को देखता रहता हूं कि अगर मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जाता हूं तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप कैसे जिता सकता हूं। अभी मुझे इंडिया की जर्सी भी मिली है और अब मैं एकदम से वो विजुअल देखता हूं कि हां अभी वो सच हुआ है। अभी मुझे लगता है कि वो पल भी जल्दी आएगा लेकिन अभी एक टाइम पर एक ही स्टेप के बारे में सोच रहा हूं।'

तिलक की कहानी देखकर आप ये बिल्कुल कह सकते हैं कि सपने सच में पूरे होते हैं और अब तो कई युवा खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके भारत के लिए खेलने का अपना सपना पूरा कर भी रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार