4 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।

Advertisement

वो T20I शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र (टॉप 10 टीम) के भारतीय खिलाड़ी बन गए है। उनके इसी शतक की मदद से भारत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। 

Advertisement

T20I शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय 

21 वर्ष 279 दिन- यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल 

22 वर्ष 005 दिन- तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका

23 वर्ष 146 दिन - शुभमन गिल बनाम न्यूज़ीलैंड 

Advertisement

23 वर्ष 156 दिन - सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका

23 वर्ष 307 दिन - अभिषेक शर्मा बनाम ज़िम्बाब्वे

24 वर्ष 131 दिन - केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का सर्वोच्च T20I स्कोर

107- तिलक वर्मा 

107 - संजू सैमसन 

Advertisement

106 - रोहित शर्मा (2015)

101 - सुरेश रैना (2010)

100 - सूर्यकुमार यादव (2023)

Advertisement

तिलक के शतक की मदद से भारत 2024 में टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आठवां 200+ का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 2022 में इंग्लैंड, 2023 में भारत और 2024 में जापान ने सात-सात बार 200+ का स्कोर बनाया था। 

तिलक के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में 3 चौको और 5 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक और अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए 107(52) रन की साझेदारी की। केशव महाराज और एंडिले सिमलेन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। मार्को यानसेन ने एक विकेट हासिल किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार