Tim David's All Time T20 XI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी टिम डेविड ने CricketNmore के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपनी फेवरेट ऑल-टाइम टी-20 इलेवन का चुनाव किया है। टिम डेविड ने अपनी टीम में वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। टिम डेविड की टीम में 5 वेस्टइंडीज खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

टिम डेविड ने भारतीय खिलाड़ियों पर भी ठीक-ठाक भरोसा जताया है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली उनकी टीम में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिस गेल और शेन वॉटसन को उन्होंने अपनी टीम का ओपनर बनाया है। क्रिस गेल को अपनी टीम में शामिल करने के बारे में बोलते हुए टिम डेविड ने कहा गेल वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा गेल के नाम कई शतक भी दर्ज हैं।

Advertisement

टिम डेविड ने विराट कोहली के बारे में बोलते हुए कहा कि वो जब चाहें तेजी से रन बना सकते हैं। टिम डेविड की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह लगी कि उन्होंने अपनी टीम में पाकिस्तान और इंग्लैंड से एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। वहीं टीम इंडिया के दिग्गज एम एस धोनी को उन्होंनें अपनी टीम का विकेटकीपर बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है टिम डेविड की ऑल टाइम इलेवन टीम: क्रिस गेल, शेन वॉटसन, विराट कोहली, एबी डीविलयर्स, कीरोन पोलार्ड, एम एस धोनी (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, राशिद खान, सुनील नारायण, मिचेल स्टार्क।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार