अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसका छठा मुकाबला सोमवार (17 जुलाई) को एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया था। इस मुकाबले में कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने नाइट राइडर्स को महज 50 रनों पर समेट कर 105 रनों के बड़े अंतर से हराया। जहां एक तरफ इस मुकाबले में नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ एक-एक रन के लिए तरसते नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ एमआई के लिए टिम डेविड ने तूफानी पारी खेली।

Advertisement

टिम डेविड ने महज 21 गेंदों पर 228.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करके 48 रन ठोके। इस दौरान डेविड के बैट से नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों के खिलाफ 4 चौके और 4 छक्के निकले। इस दौरान टिम डेविड ने दो छक्के आंद्रे रसल को भी लगाए। इतना ही नहीं, इस मैच में वह रसल पर खूब बरसे और उनके ओवर में लंबे-लंबे छक्के लगाकर ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर 20 रन बटोरे।

Advertisement

दरअसल, रसल और टिम डेविड का आमना-सामना एमआई की इनिंग के आखिरी ओवर में हुआ था। रसल अपने कोटे का दूसरा और टीम के लिए 20वां ओवर करने आए थे। टिम डेविड तब तक मैदान पर जम चुके थे। उन्होंने 18 गेंदों पर 36 रन ठोक दिये थे, ऐसे में अपनी आंखें मैदान पर जमाने के बाद अब डेविड ने रसल को भी आड़े हाथ लेने का फैसला किया।

रसल के ओवर की चौथी गेंद पर टिम डेविड को स्ट्राइक मिली थी। ऐसे में इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने बिना किसी का लिहाज किये रसल को लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया। अभी डेविड का दिल भरा नहीं था और ऐसे में उन्होंने रसल की अगली गेंद पर भी एक बार फिर जोरदार अंदाज में बल्ला घुमाया और लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता करें अगर इस मुकाबले की तो एमआई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। इसके जवाब में नाइट राइडर्स का बैटिंग ऑर्डर एमआई के गेंदबाज़ों के सामने बिखर गया और महज 13.5 ओवर में 50 रन जोड़कर उनकी पूरी टीम ऑल आउट हो गई। यह मैच एमआई ने 105 रन से जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार