न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने रविवार (21 जनवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने फखर जमान (33) और हसीबुल्लाह खान (0) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 
Advertisement

साउदी टी-20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउदी के पाकिस्तान के खिलाफ 23 मैच में 38 विकेट हो गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 18 मैच में 37 विकेट लिए हैं। 

Advertisement

बता दें कि साउदी टी-20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उनके नाम 119 पारियों में 157 विकेट दर्ज हैं। 

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 42 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने क्लीन स्वीप को टाल दिया औऱ न्यूजीलैंड ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। 3 विकेट लेने के लिए इफ्तिखार अहमद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 38 रन और फखर जमाल ने 33 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 12 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा,जिसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए, वहीं फिन एलन ने 22 रन और टिम सेफर्ट ने 19 रन की पारी खेली। सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए और न्यूजीलैंड 17.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार