इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का टाइटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने जीता है, यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन धाकड़ खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने RCB के लिए आईपीएल के 18वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए।

Advertisement

रजत पाटीदार (Rajat Patidar)

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार हैं जिनकी कप्तानी के पहले ही सीजन में RCB ने आईपीएल का टाइटल जीता। रजत ने सीजन में आरसीबी के लिए 15 मैचों की 14 इनिंग में 24 की औसत और 143.77 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 312 रन ठोके। इस दौरान उनके बैट से 25 चौके, 14 छक्के और 2 हाफ सेंचुरी निकली।

फिल साल्ट (Phil Salt)

इंग्लिश क्रिकेटर फिल साल्ट आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। साल्ट ने सीजन में आरसीबी के लिए 13 मैच खेले जिसके दौरान उन्होंने कई मुकाबलों में टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए 403 रन बनाए। ये भी जान लीजिए कि साल्ट ने आरसीबी के लिए सीजन में 33.58 की औसत और 175.98 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 4 हाफ सेंचुरी भी ठोकी।

Advertisement

विराट कोहली (Virat Kohli)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली का नाम दर्ज है। किंग कोहली के नाम से मशहूर इस दिग्गज बैटर ने एक बार आईपीएल में अपने बैट से रनों का अंबार लगाया और 15 मैचों में 54.75 की औसत और 144.71 की स्ट्राइक रेट से 675 रन ठोके। इतना ही नहीं, विराट ने आरसीबी के लिए टूर्नामेंट में 8 हाफ सेंचुरी भी जड़ी और सीजन में साईं सुदर्शन (759 रन) और सूर्यकुमार यादव (717) के  बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार