क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उनके अभी भी उनके नाम ज्यादातर रिकॉर्ड दर्ज हैं। इनमें से ही एक रिकॉर्ड है वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने का। आइए जानते हैं वनडे में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

भारत के लिए 463 वनडे मैच खेलने वाले सचिन वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभी भी शीर्ष पर कायम हैं। वर्ष 2012 में अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन के नाम 452 पारियों में 2016 चौके लगाने का रिकार्ड है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

 

सनथ जयसूर्या

सचिन के बाद श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 445 मैचों की 433 पारियों में 1500 चौके लगाए हैं। जयसूर्या के टीम साथी रहे पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा 404 वनडे मैचों में 1385 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार खिताब जीता चुके पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 375 मैचों में 1231 चौकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 287 मैचों में 1162 चौके लगाकर इस मामले में पांचवें नंबर पर है। 

 
Advertisement

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल मौजूदा समय में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है और 1000 से अधिक चौके लगाए हैं। गेल 276 वनडे मैचों में अब तक 1061 चौके जड़ चुके हैं। 

 
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग

इनके अलावा पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (251 मैचों में 1132 चौके), सौरभ गांगुली (311 मैचों में 1122 चौके), श्रीलंका के दिग्गज महेला जर्यवर्धने (448 मैचों में 1119 चौके) हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार