सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 में लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उमरान ने गुरुवार (5 मई) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी। आइए जानते हैं आईपीएल में फेंकी गई पांच सबसे तेज गेंदों के बारे में। 

Advertisement

शॉन टेट

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड शॉन टेट के नाम हैं। 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टेट ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे एरॉन फिंच को 157.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली थी। 


उमरान मलिक

सनराइजर्स हैदराबाद के 22 वर्षी गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को 157 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली। जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। हालांकि पॉवेल ने इस गेंद पर शानदार चौका जड़ा। 


एनरिक नॉर्खिया 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2021 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर के खिलाफ 156.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद डाली थी। 


उमरान मलिक 

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद डालने के बाद उमरान ने अगली ही गेंद 155.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से डाली जो इस टूर्नामेंट में चौथी सबसे तेज गेंद है डाली। हालांकि इस गेंद पर भी दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने शानदार चौका जड़ा।  


Advertisement

एनरिक नॉर्खिया

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 155.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उनकी गेंद का सामना जोस बटलर ने किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार