Top-5 Players With Most T20I Wickets In 2025: साल 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने साल 2025 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं देश के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले हैं।

Advertisement

5. जेसन होल्डर (Jason Holder): वेस्टइंडीज के लंबे कद के तेज गेंदबाज़ जेसन होल्डर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2025 में वेस्टइंडीज के लिए 23 मैचों की 22 इनिंग में 31 टी20 विकेट चटकाए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.60 रहा।

Advertisement

4. रिशद हुसैन (Rishad Hossain): बांग्लादेश के स्पिनर रिशद हुसैन भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने साल 2025 में 25 T20I मैचों की 24 इनिंग में 33 विकेट लेने का कारनामा किया। यही वज़ह है वो इस खास लिस्ट में चौथी पॉजिशन पर हैं। जान लें कि साल 2025 में उनका इकोनॉमी रेट 8.45 का रहा।

3. जैकब डफी (Jacob Duffy): इस लिस्ट में शामिल तीसरे खिलाड़ी न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर जैकब डफी हैं, जिन्होंने साल 2025 में कीवी टीम के लिए सिर्फ 21 मैचों की 20 इनिंग में 7.47 की इकोनॉमी से 35 विकेट लिए। बताते चलें कि कीवी टीम का ये खिलाड़ी साल 2026 में पहली बार आईपीएल खेलता भी नज़र आएगा। उन्हें RCB की टीम ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2. मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz): पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नवाज़ टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 के सबसे कामयाब गेंदबाज़ों में से एक रहे, जिन्होंने सिर्फ 26 मैचों की 24 इनिंग में 36 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 6.66 रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy): इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने साल 2025 में भारत के लिए सिर्फ 20 टी20 इंटरनेशनल की 18 पारियों में 36 विकेट लेने का कारनामा किया। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल चटकाया। उन्होंने साल 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज़ के बराबर यानी 36 विकेट ही लिए, लेकिन कम इनिंग में लिए। यही वज़ह है वो इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार