Dec.17 - आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें

Advertisement

भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए है। भारत की तरफ से कप्तान कोहली ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली है। See Full Scorecard


Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा की पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट उन्हें मानसिक तनाव देती थी। पढ़े पूरी ख़बर


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2023 वर्ल्ड कप को 6 महीने आगे बढा़ने का फैसला किया है। ऐसे में अब फरवरी-मार्च के बजाय ये वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के महीने में खेला जाएगा।


लंका प्रीमियर लीग 2020 सीजन के फाइनल मुकाबले में जाफना स्टालियंस ने गाले ग्लेडिएटर्स को एकतरफा मैच में 53 रनों से हराकर लंका प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। See Full Scorecard


भारतीय कप्तान विराट कोहली अब भारत के तरफ से एडिलेड के मैदान पर टेस्ट मैचों में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इस मैदान पर बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ दूसरी नंबर पर है। उनके नाम एडिलेड के मैदान पर 401 रन दर्ज है।

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार