Jan.6 - आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें

Advertisement

भारतीय टीम ने सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम: अजिंक्य रहाणे(कप्तान), रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी


सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे।


न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिला दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 176 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ 2 मैचों की सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-0 से अपने नाम किया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड


आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। पूरी ICC टेस्ट रैंकिंग


आईपीएल 2021 से पहले मिनी ऑक्शन 11 फरवरी के आसपास हो सकती है। 21 जनवरी से पहले सभी टीमों को अपने रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी। पढ़े पूरी ख़बर


बीबीएल के 30वें मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 86 रनों से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड


भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण आमरे को आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपना असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार